Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनियंत्रित होकर ट्र्रक के डिवाइडर पर चढ़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सामने बुधवार सुबह की है। जहां पर सब्जी मंडी की और से ओवरब्रिज पर चढ़ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसके चलते ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है। ट्रक ग्रीट से भरा हुआ था।





