Crime News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से लगातार फिरौती मांगने के धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर एक ठेकेदार से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होन बताया।


जिसके बाद पुलिस टीमें जांच में जुटी है कि आखिर रोहित गोदारा की गैंग की और से रंगदारी मांगी गई है या फिर कोई रोहित गोदारा के नाम से फिरौती के लिए कॉल कर रहा है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से रावतभाटा के एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 2 करोड़ रुपए की मांग की है। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के अनुसार नया बाजार निवासी सिविल कांट्रेक्टर का कार्य करता है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नया बाजार निवासी ठेकेदार ने सोमवार रात को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि एक व्यति ने फोन कर स्वयं को रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य महेंद्र डेलाना बताया। उससे फिरौती मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरणदर्ज कर ठेकेदार को सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस फोन नंबर के आधार पर जांच में जुटी है।



