बीकानेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा,स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, 28 यात्री घायल,मची चीख पुकार-Accident News

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसा बीकानेर-जयपुर हाईवे पर हुआ है। जहां पर ट्रक और स्लीपर बस की भिड़ंत हो गयी। जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गयी और करीब 28 यात्री घायल हुए है। हादसा जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात 10:40 बजे फतेहपुर के पास हुआ।

 

जहां पर बस में सवार सभी यात्री वलसाड (गुजरात) के रहने वाले हैं। ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे।जानकारी के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी। वहीं, ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की ओर जा रहा था।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक आगे से बस में घुस गया। इससे जोरदार धमाका हुआ। बस के केबिन और उसके पीछे बैठे पैसेंजर्स सबसे ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों की शरीर में कांच-मेटल के टुकड़े घुस गए। हादसे में बस यात्री मयंक और ड्राइवर कमलेश की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!