सरकार ने पेड़ों की कटाई में किया बदलाव, पर्यावरण प्रेेमियों में आक्रोश,पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल प्रदेश सरकार की केबिनेट बैठक में पेड़ों की कटाई के मामले में किए गए बदलाव को लेकर अब पर्यावरण प्रेमी आक्रोशित है। इसी को लेकर आज नोखा उपखंड़ कार्यालय में पर्यावरण प्रेमियों ने उपखंड़ अधिकारी गेापाल जांगिड़ को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि राजस्थान सरकार द्वारा किए गए बदलाव से पर्यावरण प्रेमी और विश्नोई समाज में नाराजगी है।

पर्यावरण प्रेमी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि कि बीकानेर, जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में पिछले काफी समय से पेड़ों ओर पर्यावरण रक्षा को लेकर शांतिपूर्ण धरना ओर आंदोलन जारी है। पिछली बार पर्यावरण प्रेमियों ने जब आंदोलन किया उस समय मुख्यमंत्री जागरूक लोग जिसमें संत महात्मा ओर अन्य लोग प्रतिनिधिमंडल थे से सकारात्मक वार्ता भी हुई थी, जिसमें सरकार द्वारा कठोर कानून लागू करने का आश्वासन दिया गया था।

 

बुधवार को सरकार के आश्वासन से विपरीत कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल द्वारा यह घोषणा कि पेड़ काटने पर मात्र एक हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा और वन भूमि पर पेड़ काटने पर पूर्व में लागू छह महीने की सजा को समाप्त किया जा रहा है, जिसके कारण जागरूक लोगों ने गहरा रोष जताया है।

 

बिश्नोई समाज के प्रमुख युवाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि इस मामले में कठोर कानून बनाने को लेकर बिश्नोई समाज के तीर्थस्थल मुकाम में साधु-संतों और आम नागरिकों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!