रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे के कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रविवार अलसुबह लालगढ़ यार्ड की है। जहां पर अभिमन्यू सिंह ट्रेन से कटा हुआ मिला। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित कर बुलाया।

परिजनों के आने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार डिब्बे से जोडऩे व खोलने के दौरान हादसा हो जाने की आंशका जताई गयी है। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक अभिमन्य सवाई माधोपुर जिले रजावना चौड़ गांव का रहने वाला था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!