ट्रेन की चपेट में आ गए ट्रेक्टर-ट्रॉली,उड़ गए परखच्चे,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से ट्रेक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी ह।ै जहां पर श्रीडूंगरगढ़ से बेनीसर की तरफ करीब दो किलोमीटर दूर पर रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेक्टर ट्रॉली टे्रन की चपेट में आ गयी।

ट्रे्रन की चपेट में आ जाने से ट्रेक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए हो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन राहत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद कई मिनटों तक ट्रेन मौके पर रूकी रहीं। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!