Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सर्दी में आग के सहारे बैठे दो काका-भतीजा के साथ मारपीट कर आग में धकेलने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में सुनील ने हीरालाल व 8-9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 नवंबर की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह अपने विकलांग काका के साथ शराब के ठेके पास अलाव के पास तप रहे थे। इसी दौरान शराब के ठेके से आरोपी निकले और आते ही मुझे व मेरे काका को जाति सूचक गालियां दी। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि तुम दिनभर गंदे कार्य करते हो और हमारे पास बैठे हो इतना कहकर अभद्र भाषा का उपयोग किया।


परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने ईंट व पत्थर से हमला कर दिया और परिवादी को आग में गिरा दिया। जिससे परिवादी हाथ,चेहरा जल गया। इस मारपीट में परिवादी के काका के भी सिर में चोट लगी है। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी काका की जेब से 300 रूपए छीनकर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरपीएस हिमांशु शर्मा को दी है ।



