Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिता-पुत्र की बाइक को बोलेरो द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाने के जयपुर-जोधपुर बाईपास पर मुस्कान होटल के पास 9 सितंबर की रात की है। इस सम्बंध में दुलीचंद पुत्र ओमप्रकाश माली ने बोलेरो कैंपर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बोलेरो कैंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे वो दोनो गिर गए और दोनो चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





