नयाशहर: महिला और उसके बेटे को पिलाया नशीला पदार्थ,जयपुर में कमरे में किया बंद और वीडियो कर दिया वायरल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला और उसके बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और जबरन हस्ताक्षकर करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में महिला ने पुष्पेन्द्र,रामा स्वामी,विनोद सुथार,उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 6 नवंबर की रात को करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसके जान पहचान है। जिसके चलते आरोपियों ने उसे व उसके बेटे को कोल्ड़ ड्रिंक पिलाया। जिसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। कोल्ड़ ड्रिंक पीने के बाद प्रार्थिया व उसका बेटा अचेत हो गए।

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उन्हेें जयपुर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और डरा धमकाकर स्टांप पर हस्ताक्षर,अंगूठा लगवा लिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!