Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आग लगने के कारण महिला के ङ्क्षजदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत क्षेत्र के हदां की है। जहां पर खेतोलाई मूलवान में बनी एक ढ़ाणी में झोपड़ें में अचानक से आग लग गयी। आग लगने के कारण किसान परिवार को लाखेां का नुकसान हो गया इस आग में करीब 16 लाख रूपए,जेवरात,कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गयी।


जानकारी के अनुसार यह झोपड़ी भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की एक झौपड़ी थी, जो काश्तकार के रूप में यहां काम करता है। इसी झौपड़ी में उसकी बेटी सुशीला सो रही थी। अचानक आग की चपेट में आने से वो बाहर नही आ सकी। जलने से उसकी मौत हो गई। उसका शव कोलायत के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। जहां पोस्टमार्टम होगा। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अंशुमान भाटी और पटवारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।






