Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में मूंगफली खरीद और गलत गिरदावरी करने की मांग अब जयपुर पहुंच गयी है। भाजपा देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया और खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल अब इस मामले को लेकर सक्रिय हो गए है। आज देहात अध्यक्ष पंचारिया की अगुवाई में तोलाराम कूकणा,दिलीप सिंह आड़सर के साथ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की और किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।


बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर जिले में चल रही गलत गिरदावरी और मूंगफली खरीद में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल से फोन वार्ता कर जानकारी ली। डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि मेरी स्वयं की बात गिरदावरी के संबंध में जिला कलेक्टर एवं मूंगफली खरीद पर सहकारिता मंत्री गौतम दक से फोन वार्ता कर इस मुद्दे का शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तुरंत पहल करते हुए बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि से फर्जी गिरदावरी की जांच और दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत कर मूंगफली खरीद प्रतिशत बढ़ाने की मांग रखी, ताकि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने टीकमचंद बोहरा ( राज फैड) से भी चर्चा कर किसानों को राहत देने के ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कहा —भाजपा हमेशा किसानों की हितैषी है किसानों के साथ अन्याय किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







Chutiyapa kat rahe h bjp wale,khud ki government me khud hi aarop laga k sharif ban rahe h,wo bhi us area k bjp mla jahan mungfali fasal hoti hi nhi h