नोखा से दुखद खबर,ठाकुर मालमसिंह का निधन,छाई शोक की लहर

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा गांव में दीपावली के दिन उस समय गमगीन माहौल छा गया जब गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व ठाकुर मालमसिंह राठौड़ के निधन की खबर फैली। दीपोत्सव के इस पावन दिन पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत ठाकुर मालमसिंह, बीकानेर महाराज के जागीरदार रहे ठाकुर रूपसिंह के पौत्र और ठाकुर कुशालसिंह राठौड़ के पुत्र थे। वे संयुक्त परिवार के मुखिया के रूप में समाज में अपनी सज्जनता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में दीपक नहीं जले और पटाखों की आवाज़ें थम गईं। समूचे नोखा गांव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दीपावली को सादगी से मनाया।
परिवार की सार्वजनिक सेवा की परंपरा भी उल्लेखनीय रही है। ठाकुर कुशालसिंह कई बार नोखा गांव के सरपंच रहे, जबकि दिवंगत के अनुज भ्राता ठाकुर मेघसिंह और उनकी पत्नी ममता कंवर गांव की निवर्तमान सरपंच हैं। छोटे भाई ठाकुर अजीतसिंह खाजूवाला पंचायत समिति के पूर्व सदस्य रहे हैं।

 

ठाकुर मालमसिंह राठौड़ की बैकुंठी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गांव और आसपास के क्षेत्र में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!