Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर सूंई-बखूसर के बीच ट्रेक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गिर गए और घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार तीनों घायल युवक करनाना ताल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।





