Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में अपराधी लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे है। इस बार अपराधियों ने कलक्टर आवास के पास महिला जज के साथ लूट की है। जहां पर दो बाइक सवार लोगों ने जज को गिरा दिया और सामान छीनकर भाग गए। महिला जज पूजा जनागल ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया है।


रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। ब्रहकुमारी सर्किल से होते हुए कलक्टर आवास के पास पहुंची तो बाईक सवार दो बदमाशों नें उनका बैग छीनने का प्रयास किया। इस आपाधापी में जज पूजा जनागल का संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर गई। जिसके बाद बदमाशों नें उनके गले में सोने की चैन को झपट्टे से छीन ली।
जिसके बाद आरोपी भाग गए। वहीं परिवादी ने बताया कि इस दौरान उसकी बेटी पूजा गिर गयी। जिसके चलते उसके ठोड़ी,नाक के चोटें आयी है और दांत टूट गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। आसपास के सीसीटीवी संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



