Bollywood Big update राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बालीवुड़ के मशहूर एक्टर और अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। जिसके बाद बालीवुड़ में शोक की लहर छा गयी। अनेक अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। फिल्म शोले में जेलर का किरदार निभाने वाले पॉपुलर एक्टर गोवर्धन असरानी का आज निधन हो गया है।


वह 84 साल के थे। गोवर्धन असरानी के मैनेजर बाबू भाई ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि असरानी को 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी छाती में पानी भर गया था। 4 दिनों के इलाज के बाद उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है। ‘शोले’ में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है। ‘खट्टा मीठा’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार हमेशा याद रहते हैं।






