राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के पर्व पर प्रदेश और केन्द्र सरकार लगातार वोकल फॉर लोकल को लेकर प्रचार प्रसार कर रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी भी लगातार वोकल फॉर लोकल को लेकर आमजन से संवाद कर रहे है। दीपावली के त्यौंहार पर आज पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी अपनी पत्नी संग शहर के बाजार में पैदल ही घूमते दिखे। जहां पर विधायक व्यास ने वोकल फॉर लोकल का संदेश देते हुए स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की।



विधायक व्यास शहर के चौक चौराहों से घूमते हुए दिखे तो हर कोई विधायक को राम-राम सा करता दिखा। विधायक ने मिट्टी के दीये, चना-चबेना, फल, हिंडोल और अन्य परंपरागत सामग्री की खरीद की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। यह प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वह छोटे-छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर के स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर इसका समर्थन किया। इस श्रृंखला को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। स्थानीय नागरिकों से मुलाकात के दौरान विधायक ने शहवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।







			
                               
                             
		
		
		
		
Modig aap videshi article ka use nhi karte h kya