Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के पिता श्याम नारायण सिंह ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी खुशबू अपने पति जशमीन ङ्क्षसह के साथ पंडि़त दीनदयाल फ्लैट जेएनवीसी में रहती थी और 6 महीने की एक बेटी भी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी ने 18 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपेार्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






