Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी चलाते समय एक हाथ के बाहर होने पर दूसरे वाहन की फटकार से हाथ कट कर अलग हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर से सूरतगढ़ की तरफ हरियासर टोल प्लाजा से 600 मीटर की दूरी की है।


जहां पर कार चालक एक हाथ से स्टेरिंग से कर चला रहा था। दूसरा हाथ खिड़की से बाहर था इसी दौरान अज्ञात वाहन की फटकार से ड्राइवर का हाथ अलग हो गया। कार्य नियंत्रित होकर रेत के धोरो पर जाकर गिरी। जिसमें कार चालक विनोद कुमार का हाथ अलग हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है।



