Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली पर आज प्रशासनिक व्यवस्था अलर्ट मोड़ पर है। 24 घंटे सुरक्षा और शांति के लिए 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस थानों पर एंबुलेंस और दमकलें भी खड़ी रहेंगी।


ताकि आग लगने की घटना पर जल्द से जल्द मौके पर पहुंचा जा सके। दिवाली के त्यौहार पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उनकी राउंड ओ क्लॉक ड्यूटियां लगाई गई हैं। मुख्य बाजारों में फिक्स पिकेट्स पर 24 घंटे के लिए पुलिस तैनात की दी गई हैं। पुलिस थानाधिकारी और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में राउंड पर रहेंगे।
उत्पात बचाने और लोगों पर पटाखा फेंकने वालों पर विशेष नजर रहेगी। ऐसे युवाओं को तत्काल पकड़कर हवालात में डाल दिया जाएगा। जयनारायण व्यास कॉलोनी, मुक्ता प्रसाद नगर, गंगाशहर, बीछवाल थाने पर दमकल और एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
नयाशहर इलाके में नगर निगम का अग्निशमन कार्यालय है, जहां सभी दमकल तैयार रहेंगी। एक दमकल को नया शहर थाने पर खड़ा रखा जाएगा। शहर के अंदरुनी क्षेत्र के लिए छोटी दमकल को भी हर वक्त तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। जुआरियों को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस और जुआरियों के बीच अब आंख मिचौली भी चल रही है। पुलिस का वाहन देखते ही जुआरी भाग रहे है और कुछ ही मिनटों में चुपचाप आकर खड़े हो जाते है जैसे कुछ हुआ ही नहीं। शहर में जुएं के साथ-साथ कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त नजर है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो।






