
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दीपोत्सव को लेकर शहर की ऐतिहासिक विरासतों को सजाया गया है। बीकानेर जिला प्रशासन और देवस्थाान विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। पांच दिवसीय दीपोत्सव से पहले जिला प्रशासन की ओर से बीकानेर में विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग करवाई गई है। गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक, हर ओर रोशनी की चमक और रंग-बिरंगी सजावट आमजन को भा रही है। पूरा शहर दीपावली से पहले जगमगा उठा है, जिसे बड़ी संख्या में शहरवासी देर रात तक निहार रहे हैं।



जिला कलेक्टरनम्रता वृष्णि के निर्देश पर नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और प्रशासनिक भवनों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इनके साथ ही राजस्थान सरकार के निर्देश पर देवस्थान विभाग द्वारा बीकानेर के सभी प्रमुख मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में रंगीन रोशनी, पुष्प सजावट और दीपमालाओं से वातावरण भक्तिमय बन गया है।
जगह-जगह बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा, बच्चे और परिवारों के साथ शहरवासी इन स्थलों पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शहरवासियों ने जिला प्रशासन को इस अद्भुत सजावट के लिए धन्यवाद दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की भव्य और मनमोहक सजावट बीकानेर में पहली बार देखने को मिली है। बीकानेर का यह मनमोहक दृश्य इस बार शहर को नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है। जहां परंपरा, रोशनी और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
वहीं नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मङ्क्षदर,रतनबिहारी जी सहित अनेक मंदिरों को भी देवस्थान विभाग की और से रोशनी से सराबोर किया गया है। हर और इन रोशनी से की गई सजावट को कैमरों में कैद करने की होड़ मची हुई है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक हर कोई अपने फोटो,वीडियो के साथ रील साझा कर इस उत्साह में अपनी भागीदारी निभा रहा है।






