ट्रोमा सेंटर में लगी आग,आठ लोगों की मौत,मरीजों के साथ परिजन दिखे सड़कों पर,देखें वीडियो-sms hospital latest update

sms hospital latest update प्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर बीती रात को एसएमएस हॉस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भयावह थी कि दम घुटने से अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों की मौत हो गयी। आईसीयू में भर्ती कुछ मरीजों ने बताया कि धुआं उठते ही काफी देर पहले इसकी सूचना आईसीयू में मौजूद स्टॉफ और वार्ड ब्वॉय को दी थी। धुआं होते ही स्टाफ वहां से गायब हो।

 

डेढ़ घंटे बाद मरीजों को बाहर निकाल पाए। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। आधा दर्जन दमकलों ने रात करीब 1 बजे आग पर काबू पाया। एकाएक आग अस्पताल के काफी हिस्से में फैल गई। तेज लपटें देख हर कोई दहशत में आ गया। वहीं, धुआं फैलने से मरीज, परिजन व अस्पतालकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया और चीख-पुकार मच गई।

 

अस्पताल प्रशासन ने परिजन की मदद से कई मरीजों को बड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल के बाहर सड़क पर ही मरीजों के बेड लगाए गए। मरीजों की आंखों में बीमारी से ज्यादा आग का खौफ नजर आया। यह ट्रॉमा सेंटर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर है।

 

अस्पताल में आइसीयू के अलावा अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों को भी सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकाला गया। सूचना पर एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंची। वहीं, दमकलकर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटे थे। मरीजों का इलाज करने के लिए बाहर चिकित्सकों की टीम लगाई गई।

अस्पताल प्रशासन का कहना था कि आग और उसके बाद पानी के कारण आईसीयू में रखे मरीजों से संबंधित दस्तावेज भी जल गए और पानी में भीग गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!