पाकिस्तानी मंत्री की भारत को गीदड़भभकी,कहा-भारत खुद अपने फाइटरों के मलबे में दब जाएगा,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युद्ध का मैदान हो या फिर क्रिकेट का मैदान पाकिस्तान हर बार हार जाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार पाकिस्तान और उसके मंत्रियों द्वारा भारत को लेकर अर्नगल बयानबाजी की जा रही है। ऐसी ही एक और गीदड़भभकी रक्षा मंत्री वाजा आसिफ ने दी है। वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भविष्य में किसी भी सैन्य संघर्ष या ऐसी कोई भी शत्रुता होने पर सटीक जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार युद्ध हुआ तो भारत खुद अपने फाइटर जेटों के मलबे में दब जाएगा।

 

पाकिस्तानी रक्षामंत्री आसिफ की यह प्रतिक्रिया भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को किसी भी गलत कदम से बचने की चेतावनी देने के कुछ दिन बाद आई है। भारत के एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों में कम से कम दर्जन भर पाकिस्तानी सैन्य विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनमें अमेरिकी मूल के एफ-16 जेट शामिल थे।

 

भारत का कहना है कि सेना द्वारा पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान ने युद्धविराम की गुहार लगाई थी। इसके बाद ही संघर्ष विराम किया गया था। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि नई दिल्ली की शीर्ष सुरक्षा व्यवस्था के इस तरह के बयान उकसावे भरे हैं। उन्होंने ऐसे बयानों को भारतीय सैन्य और राजनीतिक नेताओं के हालिया बयानों को उनकी खोई हुई विश्वसनीयता को पुन: हासिल करने का विफल प्रयास करार दिया। आसिफ ने कहा कि मई के संघर्षों में मिली हार के बाद ये दबाव का नतीजा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!