राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में स्थित प्राचीन मंदिर श्री जोगमाया माता जी जगत जननी का नवरात्र की अष्टमी पर पुजारी परिवार द्वारा अष्टमी पर अद्भुत श्रंगार किया गया। श्रृंगार के बाद महाआरती की गयी। प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना के साथ महाप्रसादी भी वितरण की गयी। पुजारी अशोक पुरी ने बताया पुजारी चन्द्र पुरी ने अद्भुत श्रंगार किया। भक्त मनमोहक रूप को देखने ले लिए बहुत दूर दूर से आये। यहां पर भक्त माता को लापसी दाल चावल का भोग चढ़ाते हैं। उसी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसद दौरान पुजारी महावीर पुरी के साथ रुगा पुरी, महेन्द्र पुरी विजय पुरी, सुमित पूरी ने सहयोग किया। अंत में माता जी से भजन संध्या भी आयोजित हुई





