Bjp News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कई महत्वपूर्ण पदों पर रहें वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। आज मंगलवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता और पांच बार के सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह निधन हो गया। मल्होत्रा पिछले कुछ दिन से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।


उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मल्होत्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ संघ से निकलकर जनसंघ के जरिए राजनीति में कदम रखा था। उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराना माना जाता है। मल्होत्रा पिछले 45 वर्षों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे। वर्ष 2004 के आम चुनाव में, मल्होत्रा दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे।






