Bollywood राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। फ्लैट में आग लगने के कारण बालीवुड एक्टे्रस के दो बेटों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटा की है। जहां पर सोसायटी के फ्लैट में आग लग गयी। जिसमें दो नाबालिग भाईयों की मौत हो गयी। पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।


बेहोशी की हालत में उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।जहां दोनों का डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा अनंतपुरा थाना क्षेत्र की दीपश्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में शनिवार देर रात 2 बजे हुआ। हादसे में जिन 2 बच्चों की मौत हुई है उनमें से एक वीर (10) टीवी एक्टर था। वो एक मूवी के लिए भी तैयारी कर रहा था।
हादसे के दौरान वीर और उसका भाई शौर्य (15) घर में अकेले सो रहे थे। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्लैट में धुआं फैला गया था। इस कारण उनका दम घुट गया। बच्चों के पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में कोचिंग टीचर हैं। जबकि उनकी मां रीता शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों मुंबई में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। हादसे के समय पिता भी किसी काम से बाहर गए हुए थे।



