Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में गिरने युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में अजीतमाना निवासी मामराज ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई कुंड से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। जिसके चलते परिवादी के भाई शिशपाल की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





