Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाईपास पर ट्रेक्टर की टक्कर से व्यक्ति के गिरने और ऊपर से ट्रेक्टर के निकल जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के गंगानगर-जैसलमेर बाईपास पर 26 सितंबर की है। इस सम्बंध में करणीसर निवासी सोहनसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए आग चले रहे ट्रेक्टर चालक सुरेन्द्र को टक्कर मार दी। जिससे सुरेन्द्र उछलकर सड़क पर गिर गया और ऊपर से ट्रेक्टर निकल गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





