Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन फिर भी रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (वेल मार्क लो-प्रेशर) के असर से राजस्थान के अगले चार दिन हल्की बारिश होगी। इसका सबसे ज्यादा असर उदयपुर संभाग के जिलों में रहेगा। 28 और 29 सितंबर को 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। शेष राजस्थान के हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।


इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी के तीखे तेवर परेशान कर रहे है। पश्चिमी राजस्थान के सरहदी जिलों में पारा 40 के आसपास पहुंच गया। आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज कोटा,बारां,झालावाड़,चितौडग़ढ़,उदयपुर,डूंगरपुर,प्रतापगढ़,बासंवाड़ा में अलर्ट जारी किया गया है।



