दुनियाभर में गूगल के जन्मदिन का उत्साह,ऐसी गलती जो बन गया इतिहास,पढ़ें खबर-google 27th birthday

google 27th birthday राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का आज जन्मदिन है। आज गूगल अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल के साथ सेलिब्रेट किया है। इस डूडल में गूगल की उस इमेज को दर्शाया गया है, जो बरसों पहले सर्च के दौरान दिखाई देती था। बदलते वक्त के साथ गूगल ने अपना लोगो बदला और लोग उसके ज्यादा करीब होते चले गए।

दुनियाभर में गूगल को अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं। सर्च के लिए यह सबसे प्रमुख साधन है। गूगल की शुरुआत करने वाले सर्गेई ब्र?िन और लैरी पेज चाहते थे कि उनका सर्च इंजन लोगों को ढेर सारी जानकारी दिखाए। हुआ भी ऐसा ही। गूगल आज दुनिया में इतना अधिक इस्तेमाल किया जाता है कि लोग इंटरनेट पर कुछ भी ढूंढने के लिए गूगल ही करते हैं।

 

गूगल को सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज नाम के दो पीएचडी स्टूडेंट्स ने साल 1998 में शुरू किया था। कहा जाता है कि एक छोटे से गैराज से गूगल की शुरुआत हुई थी। वह दौर था, जब इंटरनेट जन्म ले रहा था। लोगों ने उसका इस्तेमाल शुरू ही किया था। लगभग हर इंटरनेट यूजर के लिए तब कम्प्यूूटर ही ब्राउजिंग का प्रमुख जरिया होता था। आज की तरह लोग अपने स्मार्टफोन पर गूगल नहीं करते थे। उस दौर में गूगल ने लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।

आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल का नाम पहले गूगल नहीं था। गूगल का शुरुआती नाम ‘बैकरब था। हालांकि 1997 में एक नया नाम खोजा जाना शुरू हुआ। जो टीम इस काम में लगी थी। जानकारी के अनुसार गोगली के नाम से यह वेब ब्राउजर शुरू किया जा रहा था लेकिन एक गलती ने गोगली को गूगल बना दिया जो कि आज के दिन में एक इतिहास बन गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!