Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ऐतिहासिक गेट लगातार लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालात में है और बंद पड़ा है। जिसके चलते राहगीर परेशान हो रहे है लेकिन अधिकारी मौन साधे हुए है। खबर ऐतिहासिक जूनागढ़ किले के सामने पब्लिक पार्क के गेट की है। जहां पर लंबे समय से गेट क्षतिग्रस्त हालात में है और बेरिकेड़ लगातार बंद किया गया है लेकिन इसे दुरस्त नहीं करवाया जा रहा है। लगातार समाचार पत्रों,सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को ध्यान आकर्षित करवाने के बावजूद आजतक इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।



आमजनता की इस परेशानी को लेकर आज निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हाटीला और मनोज विश्नोई आगे आए। दोनो मौके पर पहुंंचे और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद तीन दिनों में इसे दुरस्त करवाने का आश्वासन दिया गया है। प्रफुल्ल हाटीला ने बताया कि अगर समय रहते इस दुरस्त नहीं करवाया गया तो हम मौके पर ही धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। मनोज विश्नोई ने कहा कि अधिकारी गहरी नींद में है और इस गेट के गिरने का इंतजार करते हुए से नजर आ रहे है लेकिन विरासत को बचाना हमारा कर्तव्य है।



