सरकारी जमीन के कागजों में हेरफेर कर जमीन बेचने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेचने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में जस्सुसर गेट के बाहर रहने वाले चन्द्र प्रकाश गहलोत ने केवलचंद दतक,नवलखी राठी,मोहनलाल राठी,कपूरचंद राठी,रामस्वरूप राठी,नाथी देवी और मुरलीधर पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 जून 2025 से मुकदमा दर्ज करवाने के बीच की है।

 

परिवादी ने बताया कि उसने आरोपियों से जमीन खरीदी तो आरोपियें ने खुद की जमीन बताते हुए जमीन उसे बेच दी लेकिन जब वह अपनी जमीन के सम्बंध में तहसीलदार के पास गया तो पता चला कि यह जमीन तो सरकारी भूमि है। जिसके बाद परिवादी ने अन्य दस्तावेज खंगाले तो उसे जानकारी मिली कि गलत तरीके से कागजों में हेरफेर करके उसे सरकारी जमीन विक्रय कर दी। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 318(4),338,336(3),336(4),340(2),61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!