h1b visa राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद से भारत-अमेरिका के रिश्तों में लगातार तल्खी आ रही है। कुछ समय पूर्व ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगा दिया। जिसके बाद से दोनो देशों में और ज्यादा तल्खी आ गयी है। एससीओ सबमिट हो या फिर रूस को लेकर भारत की नीति हो हर जगह दोनो देशों के विवाद की झलक दिखाई दे रही है।

 

इसी बीच ट्रंप ने एक बार फिर भारतीयों के लिए मुसीबत बढ़ाने वाला निर्णय किया है। अमेरिका अब एच-1 बी वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस ऑर्डर पर साइन किए। नए शुल्क 21 सिंतबर से लागू होंगे।

 

एच-1 बी के लिए पहले औसतन 5 लाख रुपए लगते थे। यह 3 साल के लिए मान्य होता था। इसे 3 साल के लिए रिन्यू किया जा सकता था। अब अमेरिका में एच-1 बी वीजा के लिए 6 साल में 5.28 करोड़ लगेंगे, यानी खर्च करीब 50 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगा।

 

अमेरिका हर साल लॉटरी से 85,000 ॥एच-1 बी वीजा जारी करती है, जिनका इस्तेमाल ज्यादातर तकनीकी नौकरियों में होता है। सबसे ज्यादा भारतीय (72 प्रतिशत) इसका इस्तेमाल करते हैं। अब वीजा फीस बढऩे से 3 लाख से ज्यादा भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!