मेंस हॉकी एशिया कप पर भारत का चौथी बार कब्जा-hockey asia cup 2025

hockey asia cup 2025 राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत ने आज चौथी बार मेंस हॉकी एशिया कप अपने नाम कर लिया है। 2025 का खिताब भारत में आयोजित किया गया। आज फाइनल बिहार के राजगीर कॉम्प्लेक्स में खेला गया। जिसमें भारत ने कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता है। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वल्र्ड कप में भी जगह बना ली। भारत की और से पहले मिनट में सुखजीत ङ्क्षसह ने गोल किया।

 

वहीं दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया। टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता है। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!