ब्लड मून: क्यों खास है आज का चन्द्र ग्रहण,7 सालों बाद आया है ऐसा मौका,पढ़ें खबर-Blood Moon time in india 

Blood Moon time in india राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। साल का दूसरा और आखिरी चन्द्र ग्रहण आज रात को होना है। जिसको लेकर देशभर में इंतजार किया जा रहा है। सूतक लगने के बाद से ही देशभर के देवस्थलों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। भारत में रविवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे पूरे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चन्द्र गहण करीब 3 घंटे और 30 मिनट के आसपास तक होगा।

 

इसमें से 82 मिनट पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है। करीब 7 सालों के बाद यह मौका आया है जब ग्रहण को देश के किसी भी कोने से देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार आज के इस ग्रहण को किसी चश्मे या फिल्टर से नहीं बल्कि सीधे ही देखा जा सकता है। आज दिखाई देने वाला ग्रहण भारत ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया के कई हिस्सों,यूरोप सहित कई देशों में दिखाई देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुनिया की 77 प्रतिशत आबादी आज के ग्रहण को देख सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!