राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पाराशर भवन में आज पारीक समाज सार्वजनिक संपति ट्रस्ट की आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें पिछले कार्यकाल के आय व्यय का लेखा जोखा एवं समाज कार्यकारिणी के कार्यकाल के दौरान हुए कामों का उल्लेख किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने इसमें भाग लिया किन्तु समाज के एक मुख्य वर्ग का मुख्य बिंदु आम चुनाव करवाना था।
जिसके लिए समाज के पंकज पारीक ने आम सभा में प्रस्ताव रखा कि आगामी तीन माह में मतदाता जोडऩे का अभियान चलाकर सदस्य जोड़े जायें और उसके बाद प्रत्यक्ष मतदान द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन हो क्योंकि वर्तमान कार्यकारिणी को पांच वर्ष से अधिक हो चुके है। ऐसे में पुरानी कार्यकारिणी नियमों के विपरीत ट्रस्ट पर काबिज है। किंतु इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं मिला और आमसभा को बीच में ही छोड़कर चले गए और कोई निर्णय नहीं हो सका।