Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक करणी माता के दर्शन के लिए जा रहे कार सवार लोगों के साथ सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सातलेरा बस स्टैंड की है। जहां पर आज सुबह कार सवार देशनोक करणी माता के दर्शन के जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक गाय के कार से टकरा जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा तीनों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग उदयपुरवाटी के रहने वाले सुनील,कृष्ण और राजु थे। जो कि घायल हुए है।