राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए वोटों की चोरी के आरोप,चुनाव आयोग पर सवाल की बौछार-National News

National News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज वोटर लिस्ट वैफिकेशन में गडि़बडिय़ों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर आरोप लगाए। इस दौरान राहुल गांधी ने कई वीडियो,फोटो और डाटा भी स्क्रीन के माध्यम से दिखाए। राहुल गांधी ने दावा किया है कि 6 महीेने में हमारी टीमों ने जांच कर ये सभी गड़बडिय़ों को निकाला है।  राहुल गांधी ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा दोनों ही राज्यों की वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।

 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र के चुनाव की चोरी की है। राहुल गांधी ने भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटों की चोरी करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग बूथ की वोटर लिस्ट में मौजूद है। लिस्ट में कई जगह लोगों के फोटो नहीं हैं। वहीं, कई जगह फर्जी पते लिखे गए हैं।

 

महाराष्ट्र में चंद महीने में लाखों मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जो काफी चिंताजनक है। 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं। यहां पांच महीने में कई वोटर जोड़े गए। वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि चाहिए कि क्या वोटर लिस्ट सही है या गलत।

वहीं शाम पांच बजे के बाद वोटर टर्नआउट का बढऩा भी हैरान करने वाला है। शाम पांच बजे के बाद वोटिंग क्यों बढ़े चुनाव आयोग इसका जवाब दें। कांग्रेस पार्टी ने वोटों की धांधली के मामले में चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं, लेकिन आयोग ने एक भी जवाब नहीं दिया। हमें वोटों की चोरी पकडऩे में छह महीने का वक्त लगा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!