बिना सूचना के रह रही थी विदेशी महिला,मकान मालिक पर मुकदमा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेशी महिला को पुलिस को सूचना दिए बिना रोकने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जब विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया तो पुलिस ने छानबीन श्ुारू की। इस दौरान जानकारी सामने आयी कि विदेशी महिला जिस घर में रह रही थी। उस घर के मालिक ने विदेशी महिला को ठहराने के संबंध में सी फार्म ऑनलाइन नहीं भरा गया और कोई सूचना भी नहीं दी गई।

 

सीआईडी विशेष शाखा जोन के एसआई भोमसिंह ने विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 का उल्लंघन मानते हुए व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार इस घर में दो विदेशी महिलाएं ठहरी हुई थी। उनसे पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि एक विदेशी महिला ने होटल में शराब पार्टी के बाद दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। विदेशी महिला से दुष्कर्म उजागर होने के बाद सीआईडी जोन ने छानबीन की तो पाया तो कि विदेशी महिला को बिना सूचना दिए मकान में रुकवाया गया है जो कानून का उल्लंघन है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!