Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी रूकवाकर लाठी,डंडो से मारपीट करने और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में बीकासर निवासी दिनेश पुत्र हडमानराम ने राकेश,कैलाश व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रोही रासीसर में 4 अगस्त की है।


परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी टैक्सी रूकवाकर लाठी,डंडो से मारपीट की साथ ही बैल्ट से भी मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


