बुजुर्ग दपंति का डबल मर्डर का मामला,फरार दो आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर में बुजुर्ग दंपती की गला घोंट कर हत्या करने के मामले में मुय आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि मुय आरोपी यूपी के गाजियाबाद निवासी कर्मवीर सिंह सिसोदिया और सुमित पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

 

आरोपी सुमित दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक आरोपी अरूण, विजय बंसल, रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया, पीयूष को गिरतार किया है। आरोपियों से जेवर बरामद किए जा चुके हैं। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई कार को दिल्ली से बरामद किया।

 

मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके के 4/13 नंबर सेक्टर में 15 जुलाई को घर में बुजुर्ग दंपती गोपाल वर्मा व निर्मला देवी वर्मा के सड़े-गले शव बरामद हुए थे। मुआयना करने पर पुलिस को बुजुर्ग दंपती की हत्या की आशंका हुई। पुलिस ने दंपती के घर में रहने वाले किराएदारों की सूची तैयार की। सूची में शामिल अरुण ओझा के बारे में पड़ताल की, तो उसकी भूमिका संदिग्ध लगी। इस पर पुलिस ने अरुण पर शिकंजा कसा। अरुण ने आरोपिया प्रिया को अपनी आईडी से शहर के एक होटल में ठहरा रखा था। पुलिस ने प्रिया को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!