एक बार फिर भाजपा ने सोनी पर जताया भरोसा,नियुक्त किया मीडिया संयोजक

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनेां बीकानेर शहर की कार्यकारिणी घोषित की गयी थी। जिसके बाद अब देहात भाजपा ने संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता की नियुक्ति की है। भारतीय जनता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बीकानेर देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक पद पर मनीष सोनी की घोषणा की है।

एक बार फिर भाजपा ने सोनी पर जताया भरोसा,नियुक्त किया मीडिया संयोजक

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता पर हमेशा नजर रहती है और मनीष सोनी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है और लंबे समय से भाजपा मीडिया का काम देख रहे है। पार्टी ने इनकी कार्यकुशलता पर भरोसा जताया है और एक बार पुन: मीडिया संयोजक का दायित्व दिया है। नवनियुक्त संयोजक सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का आभार जताया है।

 

बता दे कि मनीष सोनी भाजपा के विभिन्न पदों पर अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके है। सोनी पूर्व में जिला मंत्री,मीडिया संयोजक,जिला प्रवक्ता,भाजयुमो के उपाध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों और अभियान में दायित्व निभा चुके है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!