खूंटी में अटकी 10 वर्षीय बालक की टाई,दम घुटने से हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टाई गले में फस जाने से बच्चे की दम घुटने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गुसाईंसर बड़ा की है। जहां पर 10 वर्षीय बच्चा स्कूल से लौटा और खेलने लग गया। खेलते हुए बच्चे की टाई खूंटी पर अटक गयी। इस दौरान टाई गले में फस गयी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां रसोई से आई और बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मामले की हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी। परिवार ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है।

 

जानकारी के अनुसार कानाराम कुम्हार अपने भाई-बहन के साथ गुंसाईसर बड़ा के एक स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी के बाद तीनों घर लौटे थे। उनकी मां बच्चों का खाना परोसने रसोई में चली गई। पोती बाहर थी। दोनों पोते कमरे में खेलने लगे। इस दौरान कानाराम की टाई खूंटी में अटक गई। वह घूमता गया और टाई उसके गले में फंस गई। पोते को लेकर हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो गई। डॉक्टर्स ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!