Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों का सुबह हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गयी। घटना मंगलवार सुबह एमआई रोड़ पर की है। जहां पर ड्यूटी पर आने के दौरान जवानों का एक्सीडेंट हो गया और दोनो जवानों को जयपुर के एसएमएस ले जाया गया।
जहां पर एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं दूसरे जवान का इलाज हॉस्पिटल में जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री बैरवा भी हॉस्पिटल पहुंचे। जवानों की मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी लेकर डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री का आज भरतपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी ड्यूटी में जाने के लिए दोनों जवान रामवतार और मनोज मीणा बाइक पर आ रहे थे। गवर्नमेंट चौराहे पर 8 बजे एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रॉमा सेंटर लाकर भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया।