Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से राजधानी ट्रेन में सफर करने वालों के खिलाफ खबर सामने आयी है। ट्रेन से दिल्ली तक का सफर करने वालों को आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ये खबर जरूरी है।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में सराय रोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कार्य के चलते बीकानेर से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित कर दी गई हैं। यह स्थिति 29 जुलाई 2025 तक बनी रहेगी।
बीकानेर से जुड़ी प्रभावित रेल सेवाएं इस प्रकार हैं
पूरी तरह रद्द ट्रेन
812457 दिल्ली सराय-बीकानेर (29 जुलाई तक रद्द)
आंशिक रूप से रद्द ट्रेने
812455 दिल्ली सराय-बीकानेर (28 जुलाई तक शकूर बस्ती से चलेगी)
822471 बीकानेर-दिल्ली सराय (28 जुलाई तक दिल्ली कैंट तक ही चलेगी)
822472 दिल्ली सराय-बीकानेर (28 जुलाई तक दिल्ली कैंट से ही चलेगी)