चाचा पर नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में रिश्तों शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर चाचा ने नबालिग के साथ छेड़छाड की। इसको लेकर अब चाचा पर छेड़छाड का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता की मां 21 जुलाई 2025 को वापस लौटी। उन्होंने अपनी बेटी को डरा-सहमा देखा। शुरू में लड़की ने कुछ नहीं बताया, लेकिन 23 जुलाई को मां के बार-बार पूछने पर उसने पूरी घटना बताई।

 

पीडि़ता ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, तब उसका चाचा घर आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने उसे गलत जगह छूना शुरू कर दिया। जब लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीडि़ता ने यह बात किसी को नहीं बताई। पीडि़ता का आरोप है कि उसका चाचा पहले से ही उस पर गलत नजर रखता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीडि़ता की मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!