Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बारिश का दौर आज से फिर शुरू हो रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भारी बारिश का दौर शुरू होगा। शुक्रवार को 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो 26 जुलाई को भी जारी रहेगा।27 और 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौर के बाद 1 अगस्त से राज्य में फिर से बारिश का दौर धीमा पड़ेगा। अगस्त के पहले सप्ताह मानसून सुस्त रहने की संभावना है।


वहीं, गुरुवार को जोधपुर सहित 7 जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई। बीसलपुर और नवनेरा डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। बालोतरा में श्मशान में पानी भरने से एक नाबालिग का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।इधर बीसलपुर बांध का गेट 8वीं बार गुरुवार शाम को खोला गया। वहीं, गेट खोलने से करीब एक घंटे पहले बांध के डाउनस्ट्रीम में युवक डूब गया। आज गंगानगर,हनुमानगढ़,अलवर,भरतपुर,धौलपुर,करौली,दौसा,सवाई माधोपुर,कोटा,बारां,झालावाड़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


