mansoon rajasthan राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इस बार मानसून की बारिश राजस्थान में आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश के कई जिलेां में हालात बेहद खराब हो रहे हैं और बाढ़ सी स्थिति बन रही है। प्रदेश में लगातार बारिश के चलते लोग पानी की भेंढ़ चढ़ रहे है। इस बार मानसून में जमकर बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार इस बार की बारिश ने बीते कर्ई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।


बीकानेर में भी सावण माह की शुरूआत से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि अक्कासर गांव का बताया जा रहा है।
इस वीडियो के अनुसार इस बार की बारिश गांव में आफत बनकर आयी है। कल गुरूवार को हुई बारिश में गांव जलमग्न की स्थिति बन गयी और रेत के समंदर में नदी सी बहती हुई नजर आयी। इस पानी के चलते गांव दो भांगो में बट सा गया। वहीं सड़कों का काफी नुकसान हुआ है और ग्रामीण पानी में से निकलने की जुगत में भी दिखाई दिए। बीकानेर के अक्कासर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।



