दो दोस्तों को गाड़ी में डालकर ले जाने और मारपीट के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दोस्तों को गाड़ी में डालकर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में तेजरासर निवासी अशोक जाखड़ ने नापासर पुलिस थाने में रामस्वरूप गाट,रामचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना तेजरासर में 14 जुलाई से 15 जुलाई के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियेां ने उसके व उसके साथ जबरदस्ती करते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!