विद्युत पोल से करंट लगने से व्यक्ति की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विद्युत पोल से करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के लिखमीसर उतरादा में 16 जुलाई की सुबह 10 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई तोलाराम पुत्र जेठाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई खेत में कृषि से जुड़ा कार्य कर रहा था। इसी दौरान विद्युत पोल से उसे करंट लग गया। जिससे उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!