Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर जेब से 40 हजार रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में कालासर के रहने वाले जसकरण ने कालुराम,भैराराम,रामेश्वर,नानूराम,राजुराम,अनुराधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कालासर में 13 जुलाई की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके पिता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके पिता की जेब से 40 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



